बुधवार, 22 मार्च 2023 | 10:25 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | सेहत | जुकीनी वजन घटाने के साथ इन 15 बिमारियों से देगी छुटकारा

जुकीनी वजन घटाने के साथ इन 15 बिमारियों से देगी छुटकारा


दोस्तों अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए हम महंगे महंगे फल, ड्राइफ्रूट्स और यहां तक की दवाइयां वगैरह खाते हैं। लेकिन क्या हो जब आपको इन महंगी चीजों के गुण कुछ मामूली सब्जियों में मिल जाए। जी हां हम बात कर रहे हैं जुकिनी की। ये एक ऐसी सब्जी है जो खाने में जितनी स्वादिष्ट है गुणों में भी उतनी ही पौष्टिक है। खासतौर से गर्मी के मौसम में आनेवाली इस सब्जी को अपनी डेली डायट का हिस्सा बनाना चाहिए। क्योंकि यह गर्मी के कारण होनेवाले रोगों से तो हमें बचाती ही है साथ ही जवां बनाए रखने में भी मदद करती है। जी हां हुए ना हैरान

 

 

दोस्तों जुकिनी एक ऐसी सब्जी है जो फाइबर और न्यूट्रिशंस से भरी हुई होती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में होनेवाली सेहत संबंधी कई समस्याओं से हमें बचाने के लिए इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जुकिनी एक तरह की तोरी ही होती है लेकिन इसका रंग, आकार और बाहरी छिलका कद्दू जैसा होता है। साथ ही ये आमतौर पर हरे और पीले रंग की भी होती है और इसे तोरी, तुरई और नेनुआ जैसे नामों से भी लोग जानते हैं।

 

 

अब जान लेते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ- ये हृदय से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम से बचाव कर सकती है। आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करती है यानि आखों की रोशन बढ़ाने में मदद करती हैं। यहां तक कि अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो जुकिनी इस परेशानी को कुछ हद तक कम करने में आपकी मदद कर सकती है। जुकिनी में पोटेशियम होता है, जो ब्लडप्रेसर को नियंत्रित कर सकता है। साथ ही ये बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकती है। अस्थमा के रोगियों के लिए तो ये बहुत ही कारगर है। पेट के लिए अच्छा होता है, इम्युनिटी को बढ़ाता है। साथ ही गठिया के रोग में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करता है।  प्रेगनेंसी के दौरान इसे डाइट में शामिल करना डॉक्टर अच्छा माना जाता है। जुकिनी खाने से त्वचा में ग्लो आता है जिससे आप लंबी उम्र के बाद भी जवां दिख सकते हैं। नियमित तौर पर जुकिनी का सेवन करके पेट के कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा, जुकिनी में एंटी-कैंसर गुण की भी पुष्टि हुई है।

 

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: