बुधवार, 22 मार्च 2023 | 09:49 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | खेल | टेस्ट के एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन पिटाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे बना।

टेस्ट के एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन पिटाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे बना।


भारतीय क्रिकेट टीम से तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह ने आज तहलका मचा दिया। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट में कप्तानी कर रहे बुमराह ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन कूट डाले। ये वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड हैं जिनके 6 गेंद पर युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़कर इतिहास बनाया था।

 

आपको याद होगा 2007 में डरबन में युवराज की विस्फोटक पारी। तब युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के ठोके थे। युवराज ने 12 गेदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। टी-20 वर्ल्डकप में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड आज भी युवराज के नाम है।

 

स्टुअर्ट ब्रॉड की किस्मत इतनी खराब निकली की टेस्ट में भी उनके खिलाफ एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन पिटवाने का तमगा लग गया। आज भी बर्मिंघम में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बने। भारत की पहली पारी का 48वां ओवर चल रहा था।

 

जसप्रीत बुमराह ने 84वें ओवर की पहली गेंद पर हुक करके 4 रन बटोरे. दूसरी गेंद वाइड रही और इस पर 4 रन भी गए. दूसरी गेंद पर बुमराह ने फिर हुक करके छक्का बटोरा. यह गेंद नोबॉल थी. अगली 3 गेंद पर बुमराह ने ब्रॉड पर लगातार 3 चौके जड़े. 5वीं गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर छक्का जड़ा, अंतिम गेंद पर एक रन लिया। इस तरह से ओवर में कुल 35 रन बने। ब्रॉड ने ओवर में कुल 8 गेंद डाली।

 

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में 416 रन बनाकर आउट हुई. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया। इससे पहले ब्रायन लारा ने 2002 में साउथ अफ्रीका के आर पीटरसन के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बटोरे थे. वहीं 2013 में जॉर्ज बेली ने भी जेम्स एंडरसन के ओवर मे 28 रन बनाए थे। वहीं 2020 में केशव महाराज ने जो रूट के ओवर में 28 रन बटोरे थे।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: