होम |
देश | चुनावों से पहले ममता के मंत्री ने छोड़ा साथ
चुनावों से पहले ममता के मंत्री ने छोड़ा साथ
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बंगाल में सियासी परा चढ़ा हुआ है। इस बीच बंगाल की ममता सरकार को एक के बाद एक करके कई झटके लगते जा रहे हैं। ममता के सांसद और विधायक नेता ममता का साथ छोड़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से ममता के लिये मुश्किल खड़ी होती जा रही है। आज भी ममता के एक मंत्री ने ममता का साथ छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को उस वक्त एक और झटका लगा जब राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया कि वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने पत्र में लिखा, पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बड़े सम्मान की बात है। यह अवसर देने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। डोमजूड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी पिछले कुछ सप्ताह से सत्तारूढ़ पार्टी के एक धड़े के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। बनर्जी ने यह भी कहा कि इस्तीफे की एक प्रति राज्यपाल जगदीप धाखड़ को ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए भेजी गई है। इस तरह ममता को चुनाव से पहले एक और बड़ा सियासी झटका लग गया है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि, ममता की नींव हिलती जा रही है। आने वाले चुनाव ममता के भारी पड़ सकते हैं।