सोमवार, 24 मार्च 2025 | 01:21 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | सेहत | सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचने के टिप्स

सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचने के टिप्स


सर्दियों का मौसम आ रहा है और इसी के साथ हमारा शरीर भी बदलाव मांगता है।

बदलते मौसम के साथ ही अब हेल्थ का ख्याल रखना भी आवश्य है। खासकर ठंड के मौसम में सेहत को लेकर कई सावधानियां बरतना जरूरी होता है। इस मौसम के दौरान स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में हमें बढ़ती ठंड के साथ ही ऐसी सावधानियों को बरतना बहुत जरूरी हो जाता है जो हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

वैसे भी आजकल लोग कम उम्र में ही डायबिटीज, डिप्रेशन, एंग्जायटी, हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, ओबेसिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। हालांकि अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप अपनी फिटनेस में बड़ा अंतर पाएंगे जो आपके जीवन में एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

सबसे पहले तो ठंड से खुद को बचाने के लिए जरुरी है कि खुद को हमेशा गर्म कपड़ों से ढककर रखें। इस दौरान खासतौर पर अपने कानों और सिर का ध्यान रखें।

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन भी बंद कर दें। ठंडी चीजों से सर्दी-जुकाम होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

नियमित रूप से आप काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि काढ़ा गर्म होता है जो शरीर में गर्माहट बनाने के साथ ही सर्दी से भी हमें दूर रखता है।

सर्दी के मौसम में रोजाना व्यायाम करना और सुबह की सैर पर जाना काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

कई लोग सुबह की शुरुआत चाय या फिर कॉफी के साथ करते हैं लेकिन अगर आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल चाहिए तो आपको दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करनी चाहिए। यह आपको हाइड्रेट करने में मदद करेगा जिससे आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी। इससे आपकी त्वचा संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी। लेकिन ध्यान रहे ठंड के दिनों में गुनगुना पानी पीएं। गुनगुने पानी से सर्दी और खांसी में भी राहत मिलती है, जबकि ठंडा पानी सर्दी को बढ़ाता है।

अक्सर लोग ऑफिस में दूसरे, तीसरे प्लोर में जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा. सीढ़ियों के इस्तेमाल से आपके दैनिक जीवन में शारिरिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा. इससे पैरों में मजबूती भी बढ़ेगी।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: