रविवार, 19 जनवरी 2025 | 05:42 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | उत्तराखंड | व्यास घाटी में निर्माण कार्य से नाराज गांव वाले, तहसीलदार को मनाने पहुंचे

व्यास घाटी में निर्माण कार्य से नाराज गांव वाले, तहसीलदार को मनाने पहुंचे


पिथौरागढ़ - व्यास घाटी के ग्राम गुंजी के मनेला में सेना की ओर से ग्रामीणों की अनुमति के बिना निर्माण कार्य कराए जाने का विरोध तेज हो गया है। इसके बाद तहसीलदार ने गुंजी जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान तहसीलदार ने निर्माण कार्य में रोक लगाई। उन्होंने कहा कि सीमांकन और जांच के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।

सेना और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के बाद एसडीएम मंजीत सिंह ने तहसीलदार राम प्रसाद आर्या को मामले की जांच के लिए गुंजी भेजा। यहां उन्होंने ग्रामीणों और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। तहसीलदार ने सेना के अधिकारियों को भूमि की सीमांकन और जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि सीमांकन और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश गुंज्याल ने सेना पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने भूमि गांव की चारागाह होने की बात कही। इस दौरान गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्यालराजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी,पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्यालजसमा गुंज्यालहरीश गुंज्यालजीतू गुंज्यालगजेंद्र गुंज्याल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: