होम |
उत्तराखंड | ऋषिकेश आश्रम में कैसे बीता विराट-अनुष्का का दिन
ऋषिकेश आश्रम में कैसे बीता विराट-अनुष्का का दिन
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते छह दिनों से उत्तराखंड में हैं। विरुष्का बैरागढ़ स्थित सहेजा रिट्रीट इन लैप ऑफ मदर नेचर रिजॉर्ट में 26 जनवरी को पहुंचे थे और किसी को इसकी खबर ही नहीं लगी। सोमवार शाम जब विराट अपनी पत्नी, बेटी और मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे तब उनके उत्तराखंड में होने की खबरें सामने आई।
वहीं, सामने आया कि फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने विराट और अनुष्का को दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी थी। स्वामी दयानंद सरस्वती सुपरस्टार रजनीकांत के भी गुरु हैं। रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी स्वामी दयानंद आश्रम में समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
स्वामी दयानंद पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु भी हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री भी यहां आए थे। इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का आश्रम में उनके मित्र रहेजा बिल्डर्स की ओर से आयोजित भंडारे में शामिल होने यहां आए हैं। जानकारी के अनुसार विराट और अनुष्का ने आश्रम में प्रवास भी किया। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सुबह आश्रम में योग किया। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे दोनों स्वामी दयानंद आश्रम के पास आस्था पथ पर चहल कदमी के लिए निकल गए।
इस दौरान आस्था पथ पर सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने जब विराट और अनुष्का को देखा तो उनके आस पास भीड़ जमा हो गई। हालांकि विराट कोहली ने फैंस को फोटो लेने से मना कर दिया।