बुधवार, 22 मार्च 2023 | 09:39 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | क्राइम | Uksssc paper Leak Case: मास्टरमाइंड मूसा के नेपाल फरार हो जाने की खबर, मूसा पर दो लाख का ईनाम

Uksssc paper Leak Case: मास्टरमाइंड मूसा के नेपाल फरार हो जाने की खबर, मूसा पर दो लाख का ईनाम


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा और उसके साथी योगेश्वर राव के नेपाल भाग जाने की खबर है। इस बीच डीजीपी ने मूसा पर दो लाख और योगेश्वर राव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अब तक दोनों 25-25 हजार रुपये के इनामी थी। दोनों की तलाश में एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है।  

पांच दिन पहले मूसा को पेपर लीक का मास्टरमाइंड घोषित किया गया था। उसे गिरोह का सरगना बताया गया। इस आधार पर मूसा समेत गिरोह के 21 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की विवेचना भी अब एसटीएफ ही कर रही है।

इस बीच पता चला है कि मूसा और उसका साथी नेपाल भाग चुके हैं। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, उसके एक साथी ने दोनों को नेपाल बॉर्डर तक छोड़ा था। एसटीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस से जानकारियां जुटा रही है।  

इस मामले में एसटीएफ को गाजीपुर के एक शिक्षक की भी तलाश है। वह योगेश्वर राव का पहचान वाला है। योगेश्वर भी पहले शिक्षक था, लेकिन मूसा के साथ मिलकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। अब मूसा और योगेश्वर राव उत्तराखंड पुलिस के इनामी हो गए हैं। 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: