होम |
पर्यटन | दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट, बिना वीजा के ही कराता है यात्रा
दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट, बिना वीजा के ही कराता है यात्रा
एक देश से दूसरे देश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट के साथ ही वीजा की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट कौन सा जिससे बिना वीजा के ही किसी भी देश में जा सकते हैं। साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदान किए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने रैकिंग जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है। भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है। इस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों ने सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट एक बार फिर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के 190 देशों की यात्रा कर सकते हैं। जबकि फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग और स्पेन संयुक्त रूप से सूची की तीसरी रैंक साझा करते हैं। इन देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं। बिना पूर्व वीजा के 188 देशों तक पहुंच के साथ, फ्रांस और नीदरलैंड ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में चौथे नंबर पर शामिल होने के लिए एक स्थान ऊपर चढ़ गए। हंगरी दो पायदान चढकर और पोलैंड तीन पायदान चढ़कर इस बार की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इन दोनों देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 184 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। लिथुआनिया और स्लोवाकिया के पासपोर्ट नौवे स्थान पर है और यहां के नागरिकों को बिना पूर्व वीजा के 182 देशों की यात्रा करने का अधिकार है। एस्टोनिया, लातविया और स्लोवाकिया ने शक्तिशाली पासपोर्ट देशों की सूची में दसवीं रैंकिंग साझा की। इन देशों के पासपोर्ट धारक 181 देशों की बिना वीजा यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इस तरह इन देशों में बिना वीजा के ही यात्रा कर सकते हैं।