बुधवार, 22 मार्च 2023 | 09:20 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | दुनिया | आज रात इस समय दिख सकता है Supermoon.

आज रात इस समय दिख सकता है Supermoon.


यदि आप पिछले महीने सुपरमून के साक्षी बनने से चूक गए हैं, तो आपके पास आज एक और मौका है। सूर्य पृथ्वी से इस समय अधिक दूर है तो चंद्रमा आज पृथ्वी के पास आने जा रहा है। आज चंद्रमा अंडकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा के चलते पूर्णिमा पर साल का सबसे नजदीक आ रहा है। आज रात गुरुवार लगने के बाद 12 बजकर 8 मिनट पर सुपरमून आसमान में दिख सकता है, जो अगले 2-3 दिन तक दिखेगा।

 

सुपरमून वह खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई दे सकता है। बुधवार की पूर्णिमा को ‘‘बक मून’’ नाम दिया गया है। ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं। 14 जून को दिखे सुपरमून को ‘‘स्ट्रॉबेरी मून’’ नाम दिया गया था, क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी। हर साल तीन से चार सुपरमून देखने को मिलते हैं। NASA के मुताबिक सुपर मून और पूर्णिमा एक साथ जल्दी नहीं आती है। अब अगला सबसे बड़ा सुपरमून 3 जुलाई 2023 में दिखाई देगा।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: