बुधवार, 22 मार्च 2023 | 09:45 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | उत्तराखंड | चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी

चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी


उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। चार धाम यात्रा 2023 शुरू होने से केदारनाथ-बदरीनाथ सहित प्रदेश के ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों बारिश का दौर जारी है। मौसम के अचानक बदलाव की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार ठंड बढ़ गई। जबकि, मैदानी इलाकों में भी लोगों बढ़ते तापमान से राहत मिली है। 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेशभर में 21 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया है। प्रदेश में ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जाहिर करते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से बिजली चमकने, ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुतांबिक 21 मार्च तक प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 18, 19 और 20 को ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी है।
कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान मान की हानि, ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। राज्य में इस समय पश्चिमी विछोभ सक्रिय है। जिस वजह से मौसम में तब्दीली आई है। देहरादून सहित प्रदेश के मैदानी में बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से भी परेशान होना पड़ रहा है।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: