होम |
लाइफस्टाइल | देश की सबसे खूबसूरत लड़की सिनी शेट्टी के 10 सीक्रेट्स बाहर आ गए। Miss India 2022
देश की सबसे खूबसूरत लड़की सिनी शेट्टी के 10 सीक्रेट्स बाहर आ गए। Miss India 2022
Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम करने के बाद खूब चर्चा में हैं। विनर सिनी शेट्टी के चर्चे हर तरफ है, तो चलिए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़े फैक्टस के बारे में जिनके बलबूते सिनी बाकी के 31 कन्टेस्टेंट को पछाड़ कर मिस इंडिया बन गईं
सिनी शेट्टी बचपन से ही डांस की शौकीन हैं। अभी सिनी प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव के साथ-साथ डांसर, एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी ने भरतनाट्यम में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। और अब सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
वहीं सिनी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं। एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्हें देखकर सिनी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कम उम्र से ही सिनी ने स्टेज परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। सिनी में आगे बढ़ने की ललक बचपन से ही थी। जिसके चलते वो कम उम्र से ही उसे पूरा करने के लिए जुट गई थीं।
आपको बता दें कि सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वो CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले भी सिनी मिस टैलेंट में रनर अप भी रह चुकी हैं और अब जल्द ही वो मिस वर्ल्ड पेजेंट में हिस्सा लेने जाएंगी।