होम |
दुनिया | जानिए Shinzo Abe क्यों थे जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
जानिए Shinzo Abe क्यों थे जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन पर हमले के बाद जापान सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था। वो देश जहां पर सबसे कम गन क्राइम होते हैं और जहां पर बंदूकों से सबसे कम लोगों की जान जाती है, वहां ये घटना चौंकाने वाली है। जिस बंदूक से आबे की हत्या की गई, वो एक होममेड हथियार है। इसे डक्ट टेप और पाइप्स को मिलाकर तैयार किया गया था। देखने में ये बिल्कुल कैमरे के जैसी दिखती है और इसे करीब से देखने पर दो पाइप साफ नजर आ रहे हैं।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) की जिंदगी को बचाने के लिए दुनियाभर से की जा रही दुआएं काम नहीं आईं। नारा प्रांत में चुनाव प्रचार के दौरान हमले का शिकार हुए शिंजो आबे का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। शिंजो आबे के निधन के साथ जापान में एक युग का अंत हो गया है। आबे ने जापान को द्वितीय विश्वयुद्ध की छाया से निकालकर एक आधुनिक देश बनाने का प्रण किया था। और आज जापान एक ऐसा देश बन गया है जो चीन की हरकतों का करारा जवाब दे रहा है। यही नहीं परमाणु हथियारों से लैस रूस के सामने भी जापान दबता नहीं है। आपको बता दें कि 41 साल के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने शिंजो आबे पर गोली चलाई थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक हैंडमेड गन बरामद की थी।
दरअसल जापान की जनता शिंजो आबे को एक ऐसे नेता के तौर पर जानती है, जो जमीन से जुड़ा रहा। अमीर परिवार का होने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर फैक्ट्री मजदूर की थी, हालांकि ये उनकी विजन और मेहनत का ही परिणाम था कि वो देश की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री भी बन गए।