होम |
दुनिया | सउदी अरब ने भारत को दिया सबसे बड़ा झटका
सउदी अरब ने भारत को दिया सबसे बड़ा झटका
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सउदी अरब ने भारत सहित कई देशों के यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। सऊदी अरब के नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध है, उनमें भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस, और वेनेज़ुएला शामिल हैं। सऊदी अरब ने घोषणा की कि इन 16 देशों के अलावा, सऊदी नागरिक जो गैर-अरब देशों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास छह महीने से अधिक के लिए वैध पासपोर्ट होना चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि सऊदी गजट के अनुसार, अरब देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन महीने होनी चाहिए। सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स के मामलों का पता नहीं चला है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असिरी ने कहा है कि देश के पास मंकीपॉक्स के मामलों के पता करने की क्षमता है। अगर कोई मामला सामने आता है तो सरकार संक्रमण से निपटने के लिए भी तैयार है। मंकीपॉक्स को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक, मनुष्यों के बीच संचरण के मामले बहुत कम देखें गए हैं इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना बहुत कम है, उस देशों में भी इसके फैलने की संभावना बहुत कम हैं जहां इसके संक्रमण पाए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।