मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 | 03:47 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | क्राइम | हरिद्वार: साध्वी प्राची को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल

हरिद्वार: साध्वी प्राची को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल


देश का माहौल दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। राजस्थान में कन्हैला लाल की मौत के बाद कई जगहों पर नुपुर शर्मा के समर्थकों को धमकी भरे पत्र मिले हैं। अब साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने पत्र मिलने पर धमकी की जानकारी पुलिस को दी, साथ ही मदद की गुहार लगाई है।

 

 

विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी को हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में यह पत्र मिला है। साध्वी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 



प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सुबह के समय उनके हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पत्र मिला है। पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है। 



साध्वी ने बताया कि इस तरह की धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी। साध्वी ने प्रशासन से पत्र की जांच कराने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसके बारे में बात करेंगी।

 

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: