सोमवार, 27 मार्च 2023 | 12:44 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | सेहत | सावधान! दही के साथ ये चीजें खाना आपको पड़ सकता है भारी।

सावधान! दही के साथ ये चीजें खाना आपको पड़ सकता है भारी।


दही खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसलिए दही का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा दही में विटामिन बी-2, बी-12, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी पाये जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। लेकिन दही खाने से पहले और बाद में खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दही खाने के बाद कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन आपको दही खाने के बाद करने से बचना चाहिए।

सबसे पहली सावधानी तले हुए खाद्य पदार्थों का न करें सेवन जी हां. बहुत से लोग दही के साथ या दही खाने के बाद तले हुए फूड्स जैसे परांठे, पकौड़ी आदि का सेवन करते हैं। अगर आप दही खाने के बाद तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। जिससे आप पूरा दिन थकान महसूस करते हैं, साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

 

अब जानिए दूसरी सावधानी- अगर आप दही खाने के बाद प्याज खाते हैं तो इससे शरीर में एलर्जी हो सकती है। साथ ही उल्टी, दस्त, पेट में गैस जैसी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं।

तीसरी सावधानी को ध्यान में रखते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि दही के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। दूध और दही दोनों ही पशुओं से प्राप्त होता है। दोनों में ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा भी होती है। अगर आप दही खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह पेट में सूजन, ब्लोटिंग और गैस को भी जन्म देता है।

दही के साथ आम कभी ना खाएं क्योंकि दही आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है, वहीं आम की तासीर गर्म होती है। अगर आप दही खाने के बाद आम का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही, त्वचा में चकत्ते और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अब और एक जरूरी सावधानी- दही के साथ मछली का सेवन ना करें। दही खाने से पहले, साथ में या बाद में भूलकर भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: