होम |
दुनिया | रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को क्या वाकई यूक्रेन के राष्ट्रपति 'जेलेंस्की' कर रहे डेट?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को क्या वाकई यूक्रेन के राष्ट्रपति 'जेलेंस्की' कर रहे डेट?
यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भले ही जेलेंस्की से नफरत करते हों, लेकिन उनकी बेटी कैटेरीना तिखोनोवा 'जेलेंस्की' से प्यार करती हैं। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड का नाम इगोर जेलेंस्की है। दोनों पिछले करीब 5 साल से रिलेशनशिप में है। जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। 1986 में जन्मी कैटरीना पुतिन की छोटी बेटी हैं। उनका पहला रिश्ता सफल नहीं रहा था। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक सका और दोनों ने 2017 में अलग होने का फैसला लिया। कतेरीना पुतिन की छोटी बेटी हैं जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। कतेरीना की शादी इससे पहले रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई थी जिसे बाद में उन्होंने तलाक दे दिया था। इस खबर के सामने आने से हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है।