मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 | 02:11 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | मनोरंजन | टीवी एक्टर पारितोष त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की मीनाक्षी की शादी, देहरादून पहुंचे कई सितारे

टीवी एक्टर पारितोष त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की मीनाक्षी की शादी, देहरादून पहुंचे कई सितारे


'मामाजी'  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई।
रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहे। हालांकि, रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार दिखे।

शादी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी यहां सपरिवार शामिल हुए।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: