होम |
धर्म-अध्यात्म | सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगेगा, आठ नवंबर की शाम 5.32 से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगेगा, आठ नवंबर की शाम 5.32 से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसे लेकर उत्तराखंड के ज्योतिषाचार्यों ने भविष्यवाणी कर डाली है।
यह चंद्र ग्रहण आगामी आठ नवंबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण दिवाली पर लगा था और अब चंद्र ग्रहण देव दीपावली पर लग रहा है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण कई लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है।
8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी से दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत शाम 5.32 बजे से होगी और समाप्ति शाम 6.18 बजे होगी। ग्रहण का सूतक काल सुबह 9.21 मिनट से शुरू होकर शाम 6.18 बजे तक रहेगा।
देहरादून के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर पंडित सुशांत राज के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने वाला है जो कि कुछ राशि जातकों के लिए भाग्यशाली होगा।