होम |
लाइफस्टाइल | अब कुत्तों भी कर सकेंगे इंसानो की तरह फोन से बात
अब कुत्तों भी कर सकेंगे इंसानो की तरह फोन से बात
दुनिया में पहली बार कुत्तों के लिए फोन लॉन्च हो गया है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए डॉग्स के लिए मोबाइल की खोज हुई है। इसके ज़रिए डॉग्स अपने मालिक से बात कर सकते हैं। साथ ही साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने जो डिवाइस बनाई है, वह एक गेंद की तरह दिखती है।इस डिवाइस को प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस कहा गया है. ये डिवाइस कुत्तों की गतिविधियों को भी पहचान सकती है। इसे आप अपने कम्प्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और वीडियो कॉल के जरिए कुत्ते आपसे बात कर सकते हैं। यह बहुत ही अनोखा आविष्कार बताया जा रहा है। डॉक्टर इलियेना ने इस डिवाइस को अपने 10 साल के पालतू कुत्ते के लिए बनाया है, जो अब दुनियाभर के लिए किसी वरदान की तरह है। डॉक्टर इलियेना के कुत्ते का नाम 'जैक' है। तो देखा आपने अब कुत्तों के लिए कितना आसान हो गया है फोन पर बात करना और अपने मालिक से जुड़े रहना।