होम |
लाइफस्टाइल | अंग्रेजी कमजोर होने के बाद भी सीबीएसई बोर्ड में स्कूल टॉप कैसे किया ?
अंग्रेजी कमजोर होने के बाद भी सीबीएसई बोर्ड में स्कूल टॉप कैसे किया ?
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रुड़की के छात्र प्रतीक धीमान ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं में स्कूल टॉप किया है। प्रतीक ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। मतलबपुर निवासी प्रतीक धीमान ने बताया कि वह कक्षा छह से राजकीय इंटर कालेज में पढ़ रहा है। कक्षा नौ में उसने इसी विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड में पंजीकरण कराया।
इस बोर्ड की अलग से कक्षाएं चलती है। जिसमें पढ़कर लग रहा था कि अंग्रेजी के बिना यहां काम नहीं चलेगा। हिन्दी माध्यम से होने के कारण अंग्रेजी एक बड़ी परेशानी पैदा कर रही थी। लेकिन विद्यालय की अंग्रेजी की शिक्षिका भारती गुप्ता ने अंग्रेजी की इस समस्या को दूर करा दिया। जिससे अंग्रेजी को लेकर जो परेशानियां आ रही थी। वह दूर हो गई थी। उसने कोचिंग नहीं की।
उसने बाद के दो महीने एक कोचिंग पर जाकर टेस्ट पेपर किये थे। मम्मी आशा, पापा सुशील धीमान भी काफी सहयोग करते थे। जिससे वह पढ़ाई में अधिक समय दे पाता था। उसकी सफलता का सारा श्रेय मम्मी-पापा और शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। उसके पिता घर में एक छोटी-सी वर्कशॉप चलाते हैं।