होम |
पर्यटन | मदमहेश्वर के पास एक नए ताल की खोज हुई, दिल के आकार की सुन्दर झील
मदमहेश्वर के पास एक नए ताल की खोज हुई, दिल के आकार की सुन्दर झील
उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर के पास एक नए ताल की खोज की गई है। मदमहेश्वर से 60 किलोमीटर की दूरी पर और 15 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर दिल के आकार का ये ताल पहली बार मिला है। ये खोज 6 सदस्यीय ट्रैकर्स के एक दल ने की है, जो डिजिटल मैप के सहारे एक हफ्ते में यहां तक पहुंचा। दल के सदस्यों ने बताया कि ये बहुत जोखिम भरा था, लेकिन हम कई उपकरणों से लैस होकर गए थे।
दल में शामिल गौण्डार गांव निवासी अभिषेक पंवार ने बताया कि इस अनजान ताल तक पहुंचने के लिए इस टीम ने लगभग पांच महीने तक गूगल अर्थ मैप में हिमालय की रिसर्च की, जिसके बाद ताल का डिजिटल रूट तैयार कर अनजान ताल के खोज के अभियान को आगे बढ़ाया। इस अज्ञात ताल तक पहुंचने के लिए मदमहेश्वर-धौला, क्षेत्रपाल-कांचनीखाल वाला रूट तय करना पड़ता है।