होम |
क्राइम | यूपी-झारखंड के बाद अब इस राज्य में भी गैंगरेप करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया
यूपी-झारखंड के बाद अब इस राज्य में भी गैंगरेप करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया
गैंगरेप के मामले अचानक से बढ़ गये हैं। जिसकी वजह से लोगों में डर पैदा हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। अभी यूपी-झारखंड में हुई गैंगरेप को कोई भूला भी नही था कि, ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश में भी हो गई।
सीधी जिला मुख्यालय से 40 मील दूर अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ऐसी ही वीभत्स घटना झारखंड के चतरा से सामने आई थी जब तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था।
पीड़ित महिला की चार साल पहले पति की मौत हो चुकी है और वह अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर रहती है। शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने शोर मचाकर बचाव के लिए गुहार लगाई, लेकिन आसपास बस्ती ना होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इस दौरान आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। इस घटना ने लोगों को अंदर से हिला दिया है। घटना के बाद मामले की जांच चल रही है।