होम |
उत्तराखंड | उत्तराखंड में अब हर हफ्ते लगेगा जनता दरबार? सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
उत्तराखंड में अब हर हफ्ते लगेगा जनता दरबार? सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याएं सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को हर महीने अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर लगाने चाहिए। साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलके उनकी समस्याओं के समाधान के समाधान की व्यवस्था करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों से भी भेंट की तथा उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।