होम |
देश | जम गया जम्मू कश्मीर
जम गया जम्मू कश्मीर
देश और दुनिया मे इस समय ठंड का कहर जारी है। इस बीच भारत के कई हिमालयी हिस्सों में बर्फबारी हुई है। वहीं दूसरी तरफ जन्नत कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में बर्फबारी ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। जम्मू कश्मीर में बिगड़ते हालातो को देखते कई हिस्सों में लोगों को बाहर बेहद जरूरी काम से निकलने के लिये कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार के बीच की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 1991 के बाद सबसे कम है। 1991 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कश्मीर घाटी का गेटवे टाउन कहलाने वाले काजीगुंड में भी माइनस 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 6.3 और कोकेरान्ग में माइन, 10.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान में भारी गिरावट की वजह से सभी जगह पानी बर्फ बन चुका है. वाटर सप्लाय सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। शहर की सड़कों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादरें बिछ गई हैं। पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर का असर सामान्य जिंदगी पर बुरी तरह पड़ा है। सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार को इस बार की बर्फबारी पर प्राकृतिक आपदा घोषित करना पड़ा। जम्मू कश्नीर के हालत अभई बहुत ज्यादा बिगड़े हुए बताये जा रहे हैं।