होम |
देश | अमेरिका ने भारत को सौंपे दो लड़ाकू हेलिकॉप्टर
अमेरिका ने भारत को सौंपे दो लड़ाकू हेलिकॉप्टर
आज अमेरिकी सेना की तरफ से भारत को दो लड़ाकू हेलिकॉप्टर दिए गए हैं। जिसकी चर्चा देश और दुनिया दोनों में ही हो रही है। इन दोनों ही हेलिकॉप्टर से भारत को बड़ा फायदा होगा। ये हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने की क्षमता रखते हैं जिसे विमानन की नई प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। सैन डिएगो के नॉथर् आइलैंड स्थित एयर स्टेशन में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह के दौरान अमेरिका की नौसेना ने आधिकारिक तौर पर भारत की नौसेना को दो MH-60R हेलीकॉप्टर सौंपे। इस समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू मौजूद थे। दरअसल भारत की नौसेना ने लॉकहीड मार्टिन निर्मित 24 हेलीकॉप्टरों के लिए विदेशी सैन्य बिक्री के तहत अमेरिका से 2.4 बिलियन डॉलर का सौदा किया है। इन हैलिकॉप्टर्स के आने से भारत को रक्षा मामलों में मदद मिलेगी और दुश्मानों से राहत मिलेगी।