बुधवार, 22 मार्च 2023 | 10:28 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | खेल | भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी की, श्रेयस का शतक

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी की, श्रेयस का शतक


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 25 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, रीजा हेंड्रिक्स ने 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 113 रन बनाए। ईशान किशन ने 93 रन की पारी खेली। संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के फोर्तूइन, पार्नेल और रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।

श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 103 गेंदों में पर अपने 100 रन पूरे किए। वनडे में श्रेयस शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछली छह पारियों में उन्होंने पांचवीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। मैच में भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 269 रन है। जीते के लिए भारत को सिर्फ 10 रन की जरूरत है।

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 230 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, संजू सैमसन भी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 242 रन है। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: