मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 | 03:14 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | खेल | दमदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया की हार के 3 कारण

दमदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया की हार के 3 कारण


न्यूजीलैण्ड के खिलाफ टीम इंडिया के वन-डे अभियान की शुरुआत खराब रही। बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया अपना स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई। 72 रन की ओपनिंग पारी खेलने वाले शिखर धवन ने मैच के बाद हार के तीन बड़े कारण बताए। कीवी टीम ने जीत के लिए मिले 307 रन के लक्ष्य के जवाब में 47 ओवर एक गेंद में 3 विकेट पर 309 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

मैच में हार का सबसे बड़ा कारण ये था कि अच्छे स्कोर के बावजूद गेंदबाजों ने रणनीति बनाकर काम नहीं किया। आकलैण्ड का मैदान दूसरे मैदानों से अलग है। गेंदबाजों ने शॉर्ट आफ लेंथ की, लेथम ने अटैक संभाल लिया। 40वें ओवर तक लैथम ने मैच छीन लिया था।

अब समझ लीजिए मैच में हुआ क्या ? न्यूजीलैण्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबादी चुनी।

कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दी। धवन ने 72 रन और गिल ने 50 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 80 रन की पारी खेली, वाशिंगटन सुन्दर ने आखिरी ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 306 रन का टारगेट दिया, जो अच्छा था।

उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने जल्दी-जल्दी अपने तीन विकेट खो दिए। ऐसे में कप्तान केन विलियमस और टॉम लेथम ने मोर्चा संभाला। टॉम ने तेजी से रन बनाए।

केन विलियमसन के साथ लेथम ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड को जीत दिलाई बल्कि न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी साझेदारी भी की। विलियमसन और लेथम के बीच नाबाद 221 रन की साझेदारी की। इससे पहले 2017 में मुंबई में भारत के खिलाफ रॉस टेलर और टॉम लेथम ने 200 रन की साझेदारी थी।।

शतक तक पहुंचने के लिए लेथम ने मात्र 25 गेंद लिए और ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 76 गेंद में शतक पूरा किया। लेथम ने 104 गेंद पर नाबाद 145 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान लेथम ने 19 चौके और 5 छक्के उड़ाए। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 94 रन की पारी खेली।  इस शतक के साथ लेथमभारत के खिलाफ एक पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड एन एस्टल के नाम था। उन्होंने 1999 में राजकोट में भारत के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी। 2017 में केन विलियमसन ने दिल्ली में 118 रन बनाए थे। लेथम को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

भारतीय टीम की इस हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने बताया कि हमने एक अच्छा टोटल बनाया था और शुरुआत के 10-15 ओवर में हमें पिच से मदद भी मिली। आकलैंड का ग्राउंड दूसरे मैदानों से थोड़ा अलग है और हमें स्थिति के मुताबिक योजना बनानी होगी। हमने इस मैच में शार्ट आफ लेंथ गेंदबाजी की और लेथम ने वहीं पर हम पर अटैक किया साथ ही यहीं से वो हमसे मैच छीनकर ले गए।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: