सोमवार, 24 मार्च 2025 | 02:27 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | क्राइम | केदारनाथ दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरे बोल्डर

केदारनाथ दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरे बोल्डर



रुद्रप्रयाग- मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं पहुंच पाएंगे। आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यात्रियों पर मौत बनकर गिर पड़े। हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच अभी भी जिंदगी और माैत की जंग लड़ रहे हैं।
केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
इसी जगह पर बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक युवती की जान चली गई थी। वहीं, 2022 में भी दो यात्रियों की मौत हुई थी। 

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: