सोमवार, 24 मार्च 2025 | 01:46 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | उत्तराखंड | कई जगह झमाझम बारिश, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज

कई जगह झमाझम बारिश, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज


देहरादून- पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तो वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और  यमुनोत्री धाम सहित आसपास हवा के साथ बारिश शुरू हुई।

यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान हुआ किया है। अपने ठंडे और हसीन मौसम के लिए मशहूर दून घाटी भीषण गर्मी से झुलस रही थीजिसे आज बारिश ने राहत दी।

शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 43.2 दर्ज किया गया था। दून में पारा कभी इतना ऊपर नहीं गयाजितना 31 मई 2024 को रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग एक जनवरी 1867 से देहरादून में तापमान की गणना कर रहा हैइसमें 43.2 डिग्री मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: