रविवार, 19 जनवरी 2025 | 06:24 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | उत्तराखंड | जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे पत्थर, रास्ते में फंसे लोग, यात्रा रुकी

जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे पत्थर, रास्ते में फंसे लोग, यात्रा रुकी


जोशीमठ: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ चुंगी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मंगलवार सुबह बजे से बंद हो गया है। इस कारण बद्रीनाथ धाम की यात्रा रुक गई है। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले हजारों तीर्थ यात्री फंस गए हैं। सड़क बंद होने के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। सड़क बंद होने के कारण जोशीमठ में फंसे तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर बने रहने और रात गुजारने के लिए कहा है।

प्रशासन के अनुसार सड़क खोलने में और समय लग सकता है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को अपनी जगह रहने और भोजन की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है।मंगलवार सुबह बजे जोशीमठ चुंगी के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर अचानक सड़क पर आ गएजिस कारण सड़क का आधा हिस्सा भी गायब हो गया है। सुबह से ही सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की संयुक्त टीम मार्ग खोलने में जुटी हुई है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में समय लग रहा है। जोशीमठ के गुरुद्वारा और आदि स्थानों पर तीर्थ यात्रियों को रुकवाया भी गया है। प्रशासन की ओर से निरंतर तीर्थ यात्रियों को मार्ग की जानकारी दी जा रही है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार मार्ग खोलने की कार्रवाई गतिमान है। जैसे ही मार्ग खुलेगा यात्रियों को रवाना किया जाएगा।
जोशीमठ के पास सड़क बंद होने के बाद कुछ तीर्थ यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर जोगी धारा के ऊपर से इंदिरा पॉइंट होते हुए पैदल सड़क के उस पर निकले। लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर यह रास्ता पार किया। दिल्ली से आए संदीप अवस्थी और पूनम अवस्थी ने बताया कि मंगलवार शाम बजे हरिद्वार से उनकी ट्रेन थीहालांकि सड़क बंद होने के कारण वह यहीं फस गए हैं।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: