होम |
मनोरंजन | धनुष और रजनीकांत की बेटी का 18 साल बाद हुआ तलाक, जानिए क्या है कारण
धनुष और रजनीकांत की बेटी का 18 साल बाद हुआ तलाक, जानिए क्या है कारण
साउथ की सुपर स्टार जोड़ी धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्य की शादी 18 साल बाद खत्म हो गई है।धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी को 18 साल हो चुके थे। अलग होने की घोषणा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए की थी। जिसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान हैं
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की अलग होने की खबर पर हैरानी जाती हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Friendly Buddy नाम के ट्विटर हैंडल ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह काफी हैरान कर देने वाला है। बहुत अफसोस।' Rojer matz ने लिखा है, 'धनुष यह चौंकाने वाला है, मुझे खेद है कि आप दोनों के लिए चीजें खत्म हो गई हैं'।
ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने का ऐलान किया।
आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का निर्णय लिया है। धनुष ने कहा कि कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता देने का काम करें। इस खबर ने दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया है।