शनिवार, 10 जून 2023 | 06:05 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | उत्तराखंड | राहुल गांधी को इंसाफ के लिए मां कोकिला के दरबार पहुंचे कांग्रेसी, मंदिर में लगाई चिट्टी

राहुल गांधी को इंसाफ के लिए मां कोकिला के दरबार पहुंचे कांग्रेसी, मंदिर में लगाई चिट्टी


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा काम किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी साथ अन्याय हुआ। 
युवा कांग्रेस के राज्य कार्यकारी सदस्य उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता पिथौरागढ़ जिला स्थित माता कोकिला के दरबार पांखू पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यहां एक पत्र लिखकर हाथ से लिखी चिट्ठी को मंदिर परिसर में टांग दिया।  युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रोहित खैर ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में अदानी को पैसा किसने दिया, यह पूछा था, जिसका केंद्र सरकार जवाब नहीं दे सकी।
अचानक एक मामले में न्यायालय ने उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई और उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि कोकिला माता न्याय की देवी है। उनके दरबार में अर्जी लगाई गई है। माता राहुल को न्याय और कष्टों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगी। इस दौरान छात्र संघ कोषाध्यक्ष दर्शन जोशी, संजय जोशी, हिमांशु, राहुल, विपिन तिवारी आदि उपस्थित थे।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: