सोमवार, 27 मार्च 2023 | 12:14 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | सेहत | आंखों पर चर्बी बढ़ रही है, तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं, फौरन पहचानें

आंखों पर चर्बी बढ़ रही है, तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं, फौरन पहचानें


अगर आपके आंखों के आसपास चर्बी बढ़ती हुई दिखे तो फौरन सावधान हो जाएं। ये इस बात का संकेत हैं कि दिल की बीमारी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं, जिसका असर आंखों पर भी होगा।

आज बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ आता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है, अच्छा और बुरा। शरीब में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ट्रिपल वेसल डिजीज, स्ट्रोक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो हमारी खून की धमनियों में पाया जाता है। इसका काम हेल्दी सेल्स का निर्माण करना है, लेकिन अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगे, तो ये ब्लड वेसल्स में जमने लगता है और फिर हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इसकी वजह से हमारी आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम समय से इसके लक्षणों को पहचानें।

जैसे ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ता है तो शरीर के अंगों पर इसका असर दिखने लगया है। आमतौर पर हमारे पैरों या हाथों के जरिए इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है, लेकिन आंखों पर पड़ते असर से भी इसे पहचाना जा सकता है। जब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ जाए तो आंखों और इसके आसपास फैट जमा होने लगता है।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: