शनिवार, 10 जून 2023 | 07:16 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | क्राइम | चारधाम यात्रियों का वाहन देवप्रयाग के पास पलटा, राजस्थान के यात्री घायल

चारधाम यात्रियों का वाहन देवप्रयाग के पास पलटा, राजस्थान के यात्री घायल


चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन देवप्रयाग के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों को चोटें आई। घायलों को स्थानीय लोगों व देवप्रयाग विधायक की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया ।
चारधाम यात्रा से लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी बद्रीनाथ हाइवे 
पर देवप्रयाग ब्यासी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ठीक उसी समय देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी वहां से गुजर रहे थे।  वाहन सड़क पर पलटे होने पर जैसे ही उनकी नजर पड़ी, तो देवप्रयाग विधायक ख़ुद यात्रियों की मदद के लिए आगे आए और वाहन के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी जहां प्रारंभिक उपचार करते हुए नजर आए तो वहीं विधायक ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।  बताया जा रहा है कि राजस्थान के ये यात्री चार धाम यात्रा से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी दौरान वाहन सड़क पर पलट गया।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: