मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 | 03:41 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | देश | आप के स्टार प्रचारकों पर डा. विनोद बछेती ने सवाल खड़े किये

आप के स्टार प्रचारकों पर डा. विनोद बछेती ने सवाल खड़े किये


दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी करी। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के मयूर विहार जिले के अध्यक्ष डा विनोद बछेती ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आपनी स्टार प्रचारकों की सूची में सनातन धर्म और हमारे देवी देवताओं का अपमान करने वाले राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक बनाकर अरविंद केजरीवाल ने सनातन धर्म प्रेमियों का मजाक बनाया है।

विनोद बछेती ने आगे कहा कि आश्चर्य होता है कि हिंदू देवी देवताओं का उपहास उड़ाने वाले और सनातन धर्म का अपमान करने वाले का नाम इस प्रचारक सूची में है।

उन्होंने कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल एक तरफ हनुमान जी के भक्त बनते हैं, लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर लगवाना चाहते हैं पर सनातन धर्म का अपमान करने वालो को स्टार प्रचारक बनाकर इनाम देते हैं। इस बार भी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को निगम चुनाव में हार का मुंह दिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाएगी।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: