बुधवार, 22 मार्च 2023 | 08:47 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | पर्यटन | चारधाम यात्रा में रोड़ा बना मौसम, बदरीनाथ यात्रा थमी। प्रशासन और SDRF अलर्ट पर

चारधाम यात्रा में रोड़ा बना मौसम, बदरीनाथ यात्रा थमी। प्रशासन और SDRF अलर्ट पर


हर साल की तरह ही खराब मौसम चारधाम यात्रा में रोड़ा बन चुकहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते यात्रा प्रभावित हो रही है। बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले बंद होने से फिलहाल बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा थमी है। वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु दूसरे दिन भी जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर रहे।

 

 

रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में तड़के से बारिश हुई। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ है। पर्वतीय जिलों में नदियां उफान पर हैं। श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 770.45 मीटर पहुंच गया है। झील से 185 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। 

 

 

दूसरी ओर खराब मौसम चारधाम यात्रा में रोड़ा बना हुआ है। बारिश के चलते यात्रा प्रभावित हो रही है। बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में बंद होने से फिलहाल बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा थमी है। हालांकि केदारनाथ यात्रा जारी है। वहीं टिहरी में भारी बारिश के बाद बाल गंगा नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। वहीं ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सहित जिले के प्रमुख मोट मार्गो पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है ।

 

 

ऐसे में यमुनोत्री पैदल मार्ग से आवाजाही जोखिम भरी हो सकती है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही

 बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के पास पहुंच गया है। भीमगोडा बैराज पर फिलहाल गंगा 292 के पास बह रही है, जबकि 293 गंगा का चेतावनी स्तर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: