रविवार, 19 जनवरी 2025 | 05:02 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | मनोरंजन | 'आर्टिकल 370' के कलेक्शन में उछाल, लोगों से मिली तारीफों का फायदा

'आर्टिकल 370' के कलेक्शन में उछाल, लोगों से मिली तारीफों का फायदा


डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 370 की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही यामी गौतम स्टारर ये मूवी हर किसी को आकर्षित कर रही है। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने वाले मुद्दे पर आधारित आर्टिकल 370 को लेकर प्रशंसकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक आ रही हैं,
जिसका अनुमान बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी के धमाकेदार आगाज से लगा सकते हैं। इस बीच यामी गौतम की आर्टिकल 370 के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन कितना उछाल आया है।
शानदार एडवांस बुकिंग के दम पर रिलीज के पहले दिन आर्टिकल 370 को बेहतरीन ओपनिंग मिली। इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी बदौलत कमाई के मामले में आर्टिकल 370 आगे की तरफ बढ़ रही हैं।
इस बीच गौर किया जाए आर्टिकल 370 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फर्स्ट शनिवार के कारोबार की तरफ तो इस मूवी ने करीब 6.15 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म के कलेक्शन के ये आंकडे फिलहाल पूर्वानुमान हैं, वास्तविक नंबर्स आना अभी बाकी हैं। लेकिन पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर तुलना की जाए तो दूसरे दिन कमाई में करीब 2 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।
मूवी का कलेक्शन ग्राफ 
   दिन     कलेक्शन
  पहला दिन     6.12
  दूसरा दिन    7.75 करोड़
   कुल   13.87 करोड़
 


© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: