शनिवार, 10 जून 2023 | 05:26 IST
समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये किसी व्यक्ति का नहीं!!
होम | देश | गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे एडीजी अभिनव कुमार

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे एडीजी अभिनव कुमार


गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सराहनीय सेवा के लिए उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” से सम्मानित करेंगे। इसी का साथ उत्तराखं के 6 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

आज यानि बुधवार को गणतंत्र दिवस पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय नंदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक जिला पौड़ी गणेश लाल,निरीक्षक अभिसूचना पुलिस मुख्यालय महेश चंद्र चंदोला, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी जिला चंपावत,रमेश चंद्र भट्ट को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर उत्तराखंड के इन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई थी। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।

 



© 2016 All Rights Reserved.
Follow US On: