होम |
सेहत | अच्छी सेहत का राज मॉर्निंग वॉक, देखिये जरा
अच्छी सेहत का राज मॉर्निंग वॉक, देखिये जरा
जिंदगी में अच्छी सेहत का सेवेरा सुबह की दौड़ से शुरू होता है। साथ ही सबसे अच्छा व्यायाम दौड़ को माना जाता है। सुबह की सैर पूरे दिन के लिए एक वरदान समान है। मॉर्निंग वाक आपके दिन को शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है और आपको बता दे कि अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो आपका सारा दिन अच्छा जाता है।
मॉर्निंग वॉक करने से ये फायदें !
• सुबह की सैर ना सिर्फ आपको तरोताजा रखती है बल्कि बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है।
स्वच्छ हवा जो आपको दिन भर की भाग दौड़ में नहीं मिलती और आज कल के प्रदूषण भरे माहौल में शुद्ध ऑक्सीजन मिलना बहुत मुश्किल है। सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी जिम में घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग उम्रदराज हैं उनके लिए तो सुबह की सैर अमृत समान है।
• बड़े बुजुर्गो का कहना तो ये भी है सुबह सैर करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है।
• सुबह सैर करने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये ही नहीं हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बढे हुए कोलस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है।
• सुबह की सैर करने कि प्रक्रिया से वजन घटाने में सहायता मिलती है।
• मॉर्निंग वॉक दिमाग को तरोताजा बनाता है। साथ ही कैंसर, मधुमेह जैसे रोगों से राहत भी देता है।
अगर आप इन सब बीमारियों से बचना चाहते है तो मॉर्निंग वॉक जरूर करें।