होम |
उत्तराखंड | काठगोदाम पहुंचा विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल
काठगोदाम पहुंचा विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल
सोमवार को काठगोदाम पहुंचा विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल।बताया जा रहा है कि वहां पर दोपहर में काठगोदाम पहुंचने के बाद यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीतिरिवाज के साथ जोरदार स्वागत किया गया इससे पहले यात्री दल में 16 महिलाओं समेत 55 यात्री शामिल हैं। खबरों के मुताबिक है कि उत्तराखंड के देहरादून और रूद्रप्रयाग से 2 यात्रियों को शामिल होने का मौका दिया गया हैं। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा 11 यात्री राजधानी दिल्ली से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से 9, गुजरात से 8, हरियाणा से 7, मध्य प्रदेश से 5, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश से तीन- तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्व, तेलंगाना से एक-एक यात्री शामिल है। इससे पहले केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला ने यात्रियों का स्वागत किया। पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। एमडी गर्ब्याल ने बताया इस बार 18 यात्री दल मानसरोवर के दर्शनों को जाएंगे दरअसल यात्रा 8 सितंबर तक चलेगी लेकिन बाद में यात्री अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।