होम |
रोजगार | फेसबुक करने जा रही है 800 लोगों को नौकरी के लिए हायर
फेसबुक करने जा रही है 800 लोगों को नौकरी के लिए हायर
आप भी कर सकते है फेसबुक जैसी बड़ी कंपनी में काम। क्योंकि अब दुनिया की जानी मानी फेसबुक कंपनी ने 800 लोगों को नई जॉब के लिए हायर कर रही है। जो कि लंदन में एक नया कार्यालय खोलने जा रही है। दरअसल ब्रिटेन में फैसबुक कंपनी में काम करने वालों की संख्या 2300 हो जायेगी।
जानकारी के मुताबिक फेसबुक लंबे समय बाद अपने यहां बड़ें स्तर पर हायरिंग करने जा रही है। नई हायरिंग के तहत कुल 800 लोगों की हायरिंग होनी है। सभी हायरिंग फेसबुक के नए दफ्तर के लिए की जानी है। फेसबुक जल्द ही लंदन में अपना एक नया कार्यालय खोलने जा रहा है। उसे इसी कार्यलाय के लिए हायरिंग करनी है। इस हायरिंग के पूरा करने के बाद ब्रिटेन में फेसबुक के लिए काम करने वालों की संख्या 2300 हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के तहत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के फेसबुक उपाध्यक्ष निकोला मेंडलसन ने अपनी घोषणाएं के तहत दशार्ती हैं कि फेसबुक ब्रिटेन के प्रति और देश के स्टार्टअप्स के विकास में सहायता करने की दिशा में पहले से भी ज्यादा प्रतिबद्ध है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि फेसबुक ने 10 साल पहले लंदन में अपना पहला कार्यालय खोला था। जानकरी के मुताबिक पिछले साल ब्रेक्सिट मतदान के बाद से गूगल, एप्पल और स्नैपचैट की कंपनी स्नैप ने लंदन में अपने व्यवसाय का विस्तार किया है।